First choice all provide all kind of information through video clip if you are interested watch these video Kachua in Home Benefits - Brings Money, Success, Happiness, peace, Positive Energy, tortoise vastu Laughing Buddha Benefits:-Attract Money, Brings wealth, success, health and Placement Hindi tips Real Wind Chimes Benefits, advantages,fortune, uses and placement Wish Pyramid Yantra - सर्वमनोकामना पूर्ति यंत्र !
Tuesday, 7 March 2017
“क्यों चढ़ाया जाता है हनुमान जी को सिन्दूर ?”
रामायण की एक कथा के अनुसार एक बार जगत माता जानकी सीता जी अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं। उसी समय हनुमान जी आ गए और सीता जी को सिंदूर लगाते देखकर बोले, ‘‘माता जी यह लाल द्रव्य जो आप मस्तक पर लगा रही हैं, यह क्या है और इसके लगाने से क्या होता है?’’
श्री हनुमान जी का प्रश्र सुनकर सीता जी क्षण भर चुप रहीं और फिर बोलीं, ‘‘यह सिंदूर है। इसके लगाने से प्रभु दीर्घायु होते हैं और मुझसे सदैव प्रसन्न रहते हैं।’’
चुटकी भर सिंदूर लगाने से प्रभु श्री रामचंद्र जी की दीर्घायु और प्रसन्नता की बात माता जानकी के मुख से सुनकर श्री हनुमान जी ने विचार किया कि जब थोड़ा-सा सिंदूर लगाने से प्रभु को लम्बी उम्र प्राप्त होती है तो क्यों न मैं अपने सम्पूर्ण शरीर में सिंदूर पोतकर प्रभु को अजर-अमर कर दूं और उन्होंने वैसा ही किया। सम्पूर्ण तन में सिंदूर पोत कर वह दरबार में पहुंचे और श्री राम जी से कहने लगे, ‘‘भगवन! प्रसन्न होइए।’’
हनुमान जी का सिंदूर पुता शरीर देखकर श्री राम जी हंसने लगे और हंसते-हंसते बोले, ‘‘वत्स! कैसी दशा बनाकर आए हो।’’
तब हनुमान जी ने सारा वृत्तान्त बताया। सारी बात सुनकर श्री राम जी अति प्रसन्न हुए और बोले, ‘‘वत्स तुम जैसा मेरा भक्त अन्य कोई नहीं है।’’
उन्होंने हनुमान जी को अमरत्व प्रदान किया तभी से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
Ghar Me Kachua rakhne ke Labh with tortoise vastu tips in hindi for house - कछुआ रखने से बहुत फायदे मिलते हैं। 1. घर में कछुआ रखने के ...
-
इम्यून को दे मजबूती संतरे में मौजूद विटामिन सी और ए रक्त में सफेद कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार हो...
-
Kachua Ring Benefits, Fayde, Vidhi, Labh, Health and Money Attraction धन प्राप्ति, धन आयेगा, रुकेगा और जायेगा नहीं। लडकियां में कछुआ रि...
No comments:
Post a Comment