Friday, 17 March 2017

संतरे के फायदे | संतरे के जूस के फायदे | संतरे के छिलके - Benefits of Orange



इम्यून को दे मजबूती
संतरे में मौजूद विटामिन सी और ए रक्त में सफेद कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है।

1. संतरा दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह मसूड़ों और दांतों की बीमारी को भी खत्म करता है।
2. शहद में संतरे का रस को मिलाकर पीने से दिल के रोगी को बेहद फायदा होता है।
3. बुखार होने पर संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होता है। यह गुर्दों के रोग को भी दूर करता है।
4. संतरे में एंटीआक्सीडेट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है। कैंसर से बचने के लिए नित्य संतरे का जूस पीएं।
5. संतरे का जूस तनाव और थकान दोनों को एक साथ दूर करता है। और आपको उर्जा प्रदान करता है।



संतरा खाते वक्‍त हम अक्‍सर उसके छिलके को फेक देते हैं या उसके छिलके का उपयोग एक दूसरे की आंखों में डालने व रुलाने के लिए मस्ती में करते हैं जबकि कुछ लोग उसके छिलको को सुखा कर फेस पैक में डाल कर यूज करते हैं । जी हां आपको ये सुनकर आश्चर्य जरूर हो रहा होगा लेकिन यह सच है। संतरे और सेब के छिलके दोनों ही एक समान होते हैं क्‍योंकि उनमें बहुत सारा पोषक तत्‍व छुपा होता है। इस फ्रूट का प्रयोग सफाई करने के लिये किया जा सकता है। सूखा छिलका लीजिये और उसे मिक्‍सर में पीस लीजिये और उसमें सिरका मिला दीजिये और फिर इससे टेबल, शीशा और धातु साफ कीजिये। इसके प्रयोग से हल्‍के कपड़ों पर पड़े हुए दाग भी आराम से छुटाए जा सकते हैं। कपडो़ की अलमारी में कीडे़ ना लगे इसके लिये उसमें संतरे का छिलका रख दें। संतरे के छिलके को दूध में पीसकर छान लें। इसे कच्चे दूध व हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगाये। इससे जहां चेहरे के दुश्मन मुहांसों-धब्बों का नाश होता है, वहीं त्वचा जमक उठता है। आज हम जानेगे कि संतरे का छिलका हमारे स्‍वास्‍थ्‍य, त्‍वचा और यहां तक की घर के लिये कैसे प्रयोग किया जा सकता है। तो आज के बाद से संतरा खा कर उसके छिलके को रखना मत भूलियेगा।

रूप निखारना हो तो संतरे के छिलके से बेहतर कुछ भी नहीं
हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. हमें ये लगता है कि संतरे के छिलका के क्या फायदे हो सकते हैं, पर आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि संतरे का छिलका न केवल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है बल्क‍ि खूबसूरती निखारने में भी ये बहुत कारगर है.
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बाल दोनों को निखारने का काम करता है. अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की इच्छा रखते हैं तो एकबार संतरे के छिलके को जरूर इस्तेमाल करके देखें.

इसके छिलके से पाउडर बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में सूखने के लिए डाल दीजिए. जब ये अच्छी तरह सूख जाए तब इसे मिक्सर में पीस लीजिए. एक जार में इस पाउडर को भरकर रख लीजिए. संतरे के छिलके का इस्तेमाल बाजार में महंगे दामों में बिकने वाले कई उत्पादों में किया जाता है.

No comments:

Post a Comment